{"_id":"6906658459edb9155902c1c9","slug":"only-18-out-of-183-complaints-of-villagers-were-resolved-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139005-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ग्रामीणों की 183 में से 18 शिकायतों का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ग्रामीणों की 183 में से 18 शिकायतों का ही निस्तारण
Sun, 02 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
नानपारा तहसील में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी। -संवाद
बहराइच। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को नानपारा, बहराइच सदर, मिहींपुरवा (मोतीपुर), पयागपुर, कैसरगंज और महसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 183 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसील नानपारा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह और मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने की। उनके साथ उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यहां 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
उधर तहसील सदर बहराइच में 18 में से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ, जबकि मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 19 में से दो शिकायतें निपटीं, पयागपुर में 63 फरियादी पहुंचे, लेकिन पांच फरियादियों की समस्या का ही समाधान हो सका। कैसरगंज में 22 में से पांच और महसी में पांच शिकायतों में से एक का ही निपटारा किया जा सका।
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप
प्रेमनगर तुलसीपुर निवासी बराती लाल ने बताया कि उनके गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बुधराम जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पेड़ की डाल काटकर रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण कूड़ा भी नहीं फेंक पा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जा रही है।
बेटी लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उनकी किशोर वय पुत्री को गांव का ही वजीत एक माह पहले बहला-फुसलाकर कहीं ले गया, लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है, जबकि मामला खैरीघाट थाने में दर्ज है।