{"_id":"63e52f0f51e7db03780982be","slug":"one-suspect-arrested-in-pushparani-murder-case-bahraich-news-c-13-1-82630-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: पुष्पारानी हत्याकांड में दबोचा गया एक संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: पुष्पारानी हत्याकांड में दबोचा गया एक संदिग्ध
Thu, 09 Feb 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में बुधवार दोपहर बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया था। हत्या में पुलिस को अहम सुराग के साथ ही घटना के बाद का सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। दो अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात मृतका के किसी अपने ने ही अंजाम दी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार की रहने वाली पुष्पारानी (75) की बुधवार रात घर में ही हत्या करके शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया गया था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलन किया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पुष्पारानी के घर के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें तीन लोग घर से बाहर निकलते देखे गए हैं। इनमें से एक को पुलिस ने दबोच लिया है। फुटेज में दिखे दो अन्य संदिग्धों की पुलिस तलाश कर रही है।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर वरदात का खुलासा किया जाएगा।