{"_id":"66f99fd18de459dfe50e3234","slug":"one-dead-one-critical-in-bike-collision-bahraich-news-c-104-1-srv1002-107004-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर
Mon, 30 Sep 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बदला नानपारा मार्ग पर शनिवार रात कटवा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया है।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम कटवा निवासी याकूब (19) शनिवार रात बाइक से कटवा मोड़ की ओर आ रहे थे। जबकि थाना क्षेत्र के ही ग्राम देवरनिया निवासी मेराज बाइक से मिर्जापुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार कटवा मोड़ के पास पहुंचे, तभी दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन याकूब को मिर्जापुर चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि मेराज को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष गिरंट शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि मृतक के चाचा छोटकऊ की तहरीर पर मेराज के विरुद्ध मामला दर्जकर जांच कराई जा रही है। संवाद