{"_id":"67f1aa2cdf06cdccbd09daf6","slug":"on-the-thirteenth-day-of-his-wifes-death-he-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-sari-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128666-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पत्नी की तेरहवीं के दिन साड़ी का फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पत्नी की तेरहवीं के दिन साड़ी का फंदा लगाकर की खुदकुशी
Sun, 06 Apr 2025 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Apr 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
दीपक कुमार की फाइल फोटो।
तेजवापुर(बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बभनौटी निवासी एक पति को पत्नी की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उसने तेरहवीं के दिन पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
शंकरपुर बभनौटी निवासी दीपक कुमार (25) उर्फ ननके की पत्नी अनीता ने बीते 24 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की आत्महत्या करने के बाद से दीपक सदमे में था। शुक्रवार को अनीता का तेरहवीं संस्कार था।
तेरहवीं भोज संपन्न होने के बाद दीपक ने घर के सामने बने भुसैले में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 13 दिन के भीतर बहू और फिर बेटे को खोने पर माता-पिता बिलख पड़े। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दीपक की शादी एक साल पहले हुई थी। युवक पंजाब में रह कर दिहाड़ी मजदूर करता था। होली के कुछ दिन पहले ही दीपक घर आया था और उसके बाद उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली थी।