फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   On Children's Day, discussions were held on the all-round development of children.

Bahraich News: बाल दिवस पर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
On Children's Day, discussions were held on the all-round development of children.
फखरपुर के संविलयन विद्यालय कोदही में बाल दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व ​शिक्षक।
बहराइच। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को पूरे जिले में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं बच्चों को ड्राई फ्रूट तो कहीं पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

फखरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाल दिवस के मौके पर संविलयन विद्यालय कोदही में प्रधानाध्यापिका जाकिया अंजुम के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र ने आयोजन के उद्देश्यों पर चर्चा की। सभी बच्चों को ड्राई फ्रूट तथा टॉफियां वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षक राजेश तिवारी, जमील अहमद, राजेश प्रजापति, गुड़िया जायसवाल, रईस अहमद, शरीफ अहमद, महेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन

पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पयागपुर में प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य आशीष कुमार सिंह रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता रमेश कुमार, इश्तियाक अहमद, दशरथ यादव, रामपाल वर्मा, आशीष कुमार, तथा कार्यालय सहायक वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद रहमान, मोहम्मद सलीम अंसारी और तालिब हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरसवा प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा में खेल प्रतियोगिता में आर्यन, शिवा,मोहित ,भुवन गुप्ता तथा बालिकाओं में सानिया, कोमल और महिमा ने बाजी मारी। सहायक अध्यापिका अंजली शुक्ला, प्रियंका चौबे, अमरीन और देहात इंडिया से बाल संरक्षण कार्यकर्ता अमरेश कुमार उपस्थित रहे।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार संत गाडगे बीपत राम विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य सुंदर लाल आर्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान शिक्षक शिवकुमार पाठक, राम धीरज प्रजापति, राज यादव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सरस्वती जायसवाल, मोनी आर्या, मुस्कान शर्मा, सना रिजवी, दिलफ्जा रिजवी तथा मोनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के श्री राम जानकी इंटर कॉलेज में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और खेलों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र अजय मिश्रा, आनंद प्रताप श्रीवास्तव, रूद्रसेन वर्मा, जितेंद्र सिंह,चंदन गुप्ता, तथा प्रबंधक यशपाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed