फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man dies to the Corona, 27 found infected

कोरोना से वृद्ध की मौत, 27 मिले संक्रमित

Sun, 13 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Old man dies to the Corona, 27 found infected
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिहींपुरवा ब्लॉक के मोतीपुर निवासी एक वृद्ध की शनिवार की देर रात लखनऊ मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि शहर क्षेत्र के लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वृद्ध के शव का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण व उससे होने वाली मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मिहींपुरवा विकास खंड के मोतीपुर निवासी एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर दो दिन पूर्व वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। शनिवार देर रात को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन

उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार की शाम जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को रिसिया व चित्तौरा में स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शहर क्षेत्र के संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट हुए मरीजों को रिस्पांस टीम की ओर से जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं। इसमें काढ़ा के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 43 लोगों की हुई मौत
जिले में अप्रैल से कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हुआ। इस पर अब तक अंकुश नहीं लग सका है। हर रोज संक्रमितों का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में 43 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इनमें दो मासूम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed