फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old lady dies under suspicious circumstances, son accused of murder

Bahraich News: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Old lady dies under suspicious circumstances, son accused of murder
विशेश्वरगंज के साईपुरवा में वृद्धा की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।
विशेशवरगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत हरदाही के मजरा साईपुरवा निवासी शरीफा बेगम (87) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे ने अपने भाई व उनके परिवार पर जमीन की लालच में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज क्षेत्र के साईपुरवा निवासी निसार अली ने बताया कि उनकी मां शरीफा ने अपने हिस्से की जमीन उनकी पत्नी सन्नो के नाम कर दी थी। इससे बड़े भाई, उनकी पत्नी व बेटे नाराज थे। निसार ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान सभी ने मां शरीफा पर भारी चीज से हमला कर उनकी हत्या कर दी। निशान ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो मां के मुंह से खून निकल रहा था। निसार ने बताया कि थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed