{"_id":"6ae77d9ee5d9d250f707d204","slug":"number-of-patients-with-cold-and-flu-rises-as-the-weather-changes-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159583-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज
Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला
बहराइच। मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं और जरूरी परामर्श दिया।
हुजूरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में दोपहर 12 बजे तक 30 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। फार्मासिस्ट चंद्र प्रताप सिंह ने दवाएं वितरित कीं। नवाबगंज के चौगड़वा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 45, रुपईडीहा पीएचसी में 28 और रिसिया के नर्सिंगडीहा पीएचसी में 21 मरीजों का परीक्षण किया गया।
बाबागंज पीएचसी में डॉ. विवेक सिंह और डॉ. सुरेश गुप्ता ने 53 मरीजों की जांच की। वहीं, पयागपुर स्वास्थ्य क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों खुुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावा में कुल 139 मरीज देखे गए। इनमें 67 पुरुष, 43 महिलाएं और 23 बच्चे शामिल रहे। छह किशोरियों को एचपीवी का टीका भी लगाया गया।
विज्ञापन
मेले में मरीजों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और संतुलित खानपान के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।