{"_id":"58a347a24f1c1b5f7ed85a91","slug":"now-online-electrical-bill-submit-in-kaiserganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैसरगंज में जमा करें ऑनलाइन विद्युत बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैसरगंज में जमा करें ऑनलाइन विद्युत बिल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिल घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कैसरगंज तहसील क्षेत्र में ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू की गई है। कॉर्पोरेशन की इस व्यवस्था से क्षेत्र के करीब 20 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से राजस्व की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए शहरी क्षेत्रों के बाद अब तहसील व ग्रामील अंचलों में विद्युत बकाया की वसूली के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई है। बहराइच व नानपारा के बाद अब पावर कॉर्पोरेशन ने कैसरगंज में भी ऑनलाइन बिल जमा करने की शुरुआत कर दी है।
एक्सईएन आरिफ अहमद ने बताया कि कैसरगंज तहसील क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा कराने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं के बिलों को मौके पर ही दुरुस्त कर बिल जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कैसरगंज स्थित बिजली घर में काउंटर की स्थापना कर दी गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में के लिए भी अलग-अलग काउंटर खोलकर ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कराया जाएगा।
एक्सईएन ने बताया कि अब तक मैन्युअल बिल जमा होने के चलते बिल में सुधार के बाद पुन: पुरना बकाया जुड़कर आ जाता था। इसके चलते उपभोक्ता परेशान होते थे। लेकिन अब ऑनलाइन लि जमा होने के साथ ही उसमें सुधार भी ऑनलाइन ही होगा। ऐसे में गड़बड़ी से निजात मिलेगी।