फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now Motu-Patlu and Chacha Chaudhary will make voters aware

Bahraich News: अब मोटू-पतलू व चाचा चौधरी मतदाताओं को करेंगे जागरूक

Mon, 01 Apr 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now Motu-Patlu and Chacha Chaudhary will make voters aware
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए न सिर्फ नेता अभिनेता व खिलाड़ी व कलाकार प्रेरित करेंगे। बल्कि मोटू-पतलू व चाचा चौधरी भी मतदाताओं को उनके वोट का महत्व बताते हुए उनसे मतदान की अपील करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत तहसील मुख्यालयों पर बड़ी स्क्रीन की एलईडी लगवा रहा है। जिस पर लघु फिल्म प्रसारित होगी। इसमें देश की नामचीन हस्तियां, कलाकार व खिलाड़ी आदि लोगों को उनके वोट का महत्व बताएंगे। बीच-बीच में कार्टून फिल्म के माध्यम से कभी मोटू-पतलू तो कभी चाचा चौधरी वोट डालने के फायदे व न डालने के नुकसान बताते हुए सभी मतदाताओं से 25 मई को मतदान करने की अपील करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन आपदा विभाग का भी सहारा लेगा। डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील में प्रतिदिन स्वीप वीडियो प्रसारित किए जाएंगे। जिसमें आपदा विभाग द्वारा लगाए डिजिटल साइनेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के वीडियो व मतदान करने की अपील के वीडियो प्रसारित होंगे। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि राहत कार्यालय की ओर से कलेक्ट्रेट व प्रत्येक तहसील में विभिन्न आपदाओं के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डिजिटल साइनेज लगाए गए हैं। जिसमें इंटरनेट, यूट्यूब व पेनड्राइव के माध्यम से वीडियो संदेश प्रसारित किए जा सकते हैं। आगामी दिनों में इनका उपयोग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए प्रेरित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed