{"_id":"e311077c305a7beae47c25d60a4dfe32","slug":"notice-to-bjp-and-sp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग लगे होने पर भाजपा व सपा प्रत्याशी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग लगे होने पर भाजपा व सपा प्रत्याशी को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर में जगह-जगह सपा सरकार की योजनाओं और भाजपा के झंडे व होर्डिंग लगे हुए हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस भेजा है। इनको नहीं हटवाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विधान परिषद सदस्य चुनाव के करीब आने के साथ ही शहर में चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एमएलसी चुनाव में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने बीते दिनों काफी संख्या में झंडे व होर्डिंग हटवाने की कार्रवाई की थी।
अब निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार ने भाजपा प्रत्याशी त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि शहर में लगे 15 सौ झंडे व एक हजार होर्डिंग को तत्काल हटवा दिया जाए।
विज्ञापन
उधर, सपा प्रत्याशी हाजी इमलाक खां को भी नोटिस भेज कर बैनर व झंडे न हटाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस मामले में व्यय प्रेक्षक अमीश अग्रवाल का कहना है कि आरओ की ओर से नोटिस जारी की गई है।
प्रति मुझे भी मिली है। अगर जल्द ही होर्डिंग और बैनर नहीं उतारे गए तो आचार संहिता अधिनियम के तहत प्रत्याशियों पर कार्रवाई होगी।