फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice to 17 madrassas for not feeding data

Bahraich News: डाटा फीड न करने पर 17 मदरसों को नोटिस

Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to 17 madrassas for not feeding data
बहराइच। जिले के 17 मदरसों ने यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपलोड नहीं किया है। इस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मदरसों को नोटिस जारी किया है। 23 जुलाई शाम तक डाटा फीड नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। संबंधित मदरसों की मान्यता रद्द करने के साथ सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


डाटा फीड न करने वाले 17 मदरसे हैं। इनमें मदरसा फैजे आम मझौवा भुलौरा, मदरसा कादरिया गुलशने मुस्तफा संगहा चित्तौरा, मदरसा बांके जन्नतुल उलूम सखौता जरवल, मदरसा उस्मानिया दारुल उलूम गौसिया गुलशने गौस भैंसहा रिसिया, मदरसा जामिया कादरिया खलीलुल उलूम रिसिया, मदरसा सिद्दीकिया खैरुल उलूम मासूपुर रिसिया, मदरसा अहले सुन्नत जामिया रिजविया फैजुल कुरान पिपरिया महसी, मदरसा बाबुल उलूम पब्लिक स्कूल तेजवापुर, मदरसा अरबिया हनीफिया हिदायतुल उलूम कटिलिया भूपसिंह चित्तौरा, मदरसा सर सैय्यद एए एजूकेशनल सोसाइटी बिछला चित्तौरा, मदरसा आयशा इस्लामिक इकरा स्कूल बढ़ौली जरवल, मदरसा असरार जामिया दारुल उलूम रिसिया, मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज रिसिया, मदरसा दारुल उमूल गौसिया गुलशने गाजी रिसिया, मदरसा रहमतुल उलूम रिसिया, मदरसा अरबिया जियाउल उलूम लिलबनात भकला गोपालपुर तेजवापुर ने छात्राें की प्रोफाइल यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीड नहीं किया है।
विज्ञापन


जिले के 17 मदरसों ने यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों की प्रोफाइल अपलोड नहीं की है। 23 जुलाई तक डाटा फीड न करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed