फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Not waiting for government aid, villagers built the road themselves.

Bahraich News: सरकारी मदद का इंतजार नहीं, ग्रामीणों ने खुद बना डाली सड़क

Fri, 25 Sep 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Not waiting for government aid, villagers built the road themselves.
 मिहींपुरवा के ग्राम मटेही गांव में ग्रामीणों द्वारा बनाई गई सड़क।
मिहींपुरवा। गांव की बदहाल सड़क से लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय खुद ही समस्या के समाधान की पहल की। मटेही गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर सड़क को दुरुस्त किया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से काम शुरू किया और मिलकर सड़क तैयार की। इस दौरान किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं ली गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़क लंबे समय से आवागमन में परेशानी का कारण बनी हुई थी। बारिश आदि के दौरान समस्या और बढ़ जाती थी। बार-बार परेशानी का सामना करने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए रखने के बजाय खुद सड़क दुरुस्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह के साथ जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बख्शीस सिंह, जोगा सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान किया। दिन भर श्रमदान करने के बाद ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों का उपयोग कर बेहतर सड़क तैयार कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि जब समस्या का तत्काल समाधान जरूरी था तो सभी ने मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों की इस पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed