फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Not cash, bank locked

कैश नहीं मिला तो बैंक में जड़ा ताला

Sat, 17 Dec 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Not cash, bank locked
कई जगह प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जिले के बैंकों में कैश की कमी दूर नहीं हो रही है। शनिवार को शाखाओं में कैश नहीं होने से ग्राहक फिर परेशान हुए। नाराजगी में उन्होंने जरवलरोड स्टेट बैंक और फखरपुर इलाहाबाद बैंक के सामने लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। उधर पयागपुर के कोट बाजार ग्रामीण बैंक में गुस्साए ग्राहकों ने ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


जिले के हरदी ग्रामीण बैंक समेत अन्य स्थानों के बैंकों में सुबह से लाइन में लगने के बावजूद कैश नहीं मिलने से ग्राहक नाराज हुए। बैंकों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने हालात को संभाले। दूसरी तरफ शहर के तीन एटीएम ही शनिवार को काम कर रहे थे लेकिन उनमें भी दोपहर तक पैसा खत्म हो गया। 
विज्ञापन


कैश निकालने के लिए शनिवार को भी सुबह आठ बजे से ही बैंकों के सामने कतारें लग गईं। सुबह 10 बजे बैंक प्रबंधक पहुंचे तो कैश नहीं होने की जानकारी दी। चैनल गेट अंदर से बंद कर लिया। इसके चलते जरवलरोड स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक फखरपुर, नंदवल, हरदी, जैतापुर में लोग भड़क उठे। बैंक कर्मियों से झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरवलरोड स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक फखरपुर के सामने लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। अफरातफरी की स्थिति बन गई। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। 

उधर पयागपुर में कोट बाजार स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में सुबह सात बजे से लोग लाइन में खड़े थे। बैंक पहुंचे प्रबंधक ने कैश नहीं होने की बात कही तो ग्राहक भड़क गए। उनकी प्रबंधक से झड़प हुई। नाराज ग्राहकों ने बैंक में ताला जड़ दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एके यादव ने किसी तरह उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया।


ऐसी ही स्थिति नानपारा, विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा, रुपईडीहा, नवाबगंज, रिसिया, महसी, शिवपुर आदि स्थानों की बैंक शाखाओं में भी रही। भुगतान नहीं मिलने से लोग दिन भर परेशान रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed