फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nomination will start from today for Panchayat sub election

पंचायत उपचुनाव के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन

Thu, 20 Jun 2019 10:53 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Thu, 20 Jun 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के बाद डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद में आज से पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। 21 जून को ही जिला निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक अधिसूचना भी जारी कर देंगे। जिले में रिक्त 112 पदों पर पंचायत उप चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 97, ग्राम प्रधान के 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन व जिला पंचायत सदस्य के एक रिक्त पद पर उप चुनाव होना है। जारी अधिसूचना के तहत जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 36 चित्तौरा द्वितीय के एक रिक्त पद, ब्लॉक फखरपुर में ग्राम पंचायत मलूकपुर वार्ड संख्या 36 व धर्मापुर वार्ड संख्या 103 व ब्लॉक रिसिया के गोकुलपुर प्रथम के वार्ड संख्या 93, कुल तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पद तथा फखरपुर की रामापुर किंधौली व बसौना, कैसरगंज में इच्छापुर, बिसैंधा व गुलरिहा गाजीपुर, चित्तौरा में रसूलपुर सरैया, जरवल में गोंदौरा, तेजवापुर में रमपुरवा, बलहा में बलसिंहपुर, विशेश्वरगंज में जोकहा व ब्लॉक मिहींपुरवा में रायबोझा ग्राम प्रधान के 11 रिक्त पदों पर उप चुनाव होना है।
विज्ञापन


इसी प्रकार जिले की आठ ब्लॉकों के 97 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर उप निर्वाचन होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नामांकन प्रपत्रों को निर्वाचन कार्यालय से तत्काल प्राप्त कर 21 जून से उनका विक्रय कराना सुनिश्चित करायें। निर्वाचन अधिकारी की ओर से सार्वजनिक नोटिस निर्गत किए जाने की तिथि 21 से 26 जून को शाम चार बजे तक प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed