{"_id":"8820653d722226c4e3ffe95e1a1825e5","slug":"nomination-for-pradhan-will-start-from-16-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन 16 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन 16 से
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए समय सारिणी जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दी है। यह चुनाव भी चार चरणों में होंगे।
16 नवंबर से ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सात नवंबर को चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करेगा।
इसके बाद आठ व नौ नवंबर को जिले में अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके तहत पहले चरण का नामांकन 16 व 17 नवंबर को होगा, जबकि मतदान 27 नवंबर को होगा।
दूसरे चरण का नामांकन 19 व 20 नवंबर और मतदान एक दिसंबर को होगा। तीसरे चरण के लिए 21 व 23 नवंबर को नामांकन व पांच दिसंबर को मतदान होगा।
अंतिम चरण के लिए 27 व 28 नवंबर को नामांकन किया जाएगा, जबकि नौ दिसंबर को मतदान होगा। डीएम ने बताया कि मतगणना का काम 12 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर शुरू हो जाएगा।