फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nodal officers inspected 80 schools

नोडल अधिकारियों ने 80 विद्यालयों का किया निरीक्षण

Wed, 14 Oct 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers inspected 80 schools
बहराइच। शिक्षण सत्र शुभारंभ को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी ने बुधवार को जिले के 76 विद्यालयों का निरीक्षण कर डीआईओएस को रिपोर्ट सौंपी है। इनमें 10 विद्यालयों में मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए 19 अक्तूबर से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उधर डीआईओएस ने भी चार विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से 19 अक्तूबर से माध्यमिक स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अभी सिर्फ कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के ही छात्र स्कूल पढ़ने के लिए जा सकेंगे। शासन ने विद्यालयों में व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने नोडल अधिकारियों को विद्यालय में व्यवस्था जांचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि नोडल अधिकारियों ने जिलेभर के 76 विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। जिसमें सैनेटाइजेशन, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, प्रसाधन आदि की जांच की गई। डीआईओएस ने बताया कि नोडल अधिकारियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में 10 विद्यालयों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्यों पर नाराजगी जतायी गयी। साथ ही विद्यालय संचालन से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने स्वयं शहर में स्थित तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज, रिसिया के भोतपुर व जीजीआईसी समेत चार इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय खुलने के बाद पुन: छात्रों के बैठने व छात्र संख्या की जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed