फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No cash, customer angry

नहीं मिला कैश, भड़के ग्राहक

Tue, 03 Jan 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
No cash,  customer angry
जाम प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जिले की बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत फिर उत्पन्न होने लगी है। मंगलवार सुबह गजाधरपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक व कुंडासर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में पैसा निकालने पहुंचे ग्राहकों को नो कैश का बोर्ड लगा मिला। इस पर नाराज भीड़ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया लखनऊ-बहराइच मार्ग पर उतर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा। तहसील दिवस जा रहे डीएम को लौटना पड़ा। डीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन के चलते आवागमन ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


पांच सौ व हजार के नोट बंद होने दो माह बाद भी जिले की बैंकों में पर्याप्त कैश की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मंगलवार सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर स्थित गजाधरपुर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक और कुंडासर स्थित इलाहाबाद बैंक में ग्राहक कैश निकलने को जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से बैंक खुलने का इंतजार कर रहे ग्राहकों को 10 बजे पहुंचे बैंक मैनेजर ने कैश नहीं होने की बात कहकर किनारा कस लिया। इस पर उपभोक्ताओं व बैंक कर्मियों में झड़प हुई। सुबह साढ़े दस बजे गजाधरपुर बैंक पहुंचे ग्राहक नाराज होकर लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जा पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आधे घंटे बाद इलाहाबाद बैंक कुंडासर के उपभोक्ताओं ने भी लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर आवागमन ठप कर दिया। गजाधरपुर पहुंचे फखरपुर थानाध्यक्ष ने किसी तरह एक घंटे बाद लोगों को समझाकर शांत किया। कुंडासर में लोग काफी आक्रोशित थे। उनके जाम में जिलाधिकारी अभय की गाड़ी भी फंस गई।


करीब चार किलोमीटर लंबा जाम देख डीएम वापस लौट गए। इसके बाद पहुंची पुलिस और बैंक अधिकारियों ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया। जाम-प्रदर्शन के चलते ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा। डीएम ने बैंक में कैश नहीं होने के मामले में लीड बैंक प्रबंधक श्रवण कुमार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed