{"_id":"58541c934f1c1b035264975a","slug":"no-cash-atm-and-bank-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के अभाव में एटीएम के साथ बैंक भी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के अभाव में एटीएम के साथ बैंक भी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में कैश की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। जिले के सभी बैंकों में एक बार फिर कैश की किल्लत हो गई है। इसके चलते शुक्रवार को जिले के ग्रामीण और राष्ट्रीयकृत समेत 28 बैंकों के ताले नहीं खुल सके। जिन बैंकों में लेनदेन हुआ वहां धक्कामुक्की और झड़प के हालत रहे। अधिकतम दो हजार रुपये तक का ही भुगतान ग्राहकों को मिल सका।
एटीएम पर ताले लगे रहे। शहर के कुछ एटीएम खुले लेकिन दोपहर में कैश खत्म हो गया। कैश की कमी से नाराज ग्राहकों को बैंकों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने समझाकर शांत कराया।500 और 1000 के नोट बंद होने के सवा माह बाद भी बैंकों में पैसे की कमी दूर नहीं हो पा रही है। शुक्रवार सुबह सात बजे से ही लोग बैंक के सामने लाइन में लग गए।
जरवलरोड के पंजाब नेशनल बैंक, जैतापुर के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 28 बैंक शाखाएं नहीं खुलीं। इस कारण लोग दोपहर तक इंतजार करते रहे। पंजाब नेशनल बैंक जरवलरोड के सामने जमा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने वहां पहुंच स्थिति संभाली। अन्य स्थानों पर लोग व्यवस्था को कोसते हुए लौटे।
विज्ञापन
शहर और कस्बों में स्थित ग्रामीण और राष्ट्रीयकृत बैंकों की जो शाखाएं खुलीं वहां पर पैसे की कमी के चलते अधिकतम दो हजार रुपये का ही भुगतान किया गया। इससे भी लोग परेशान हुए। बैंक शाखाओं के साथ ही एटीएम भी खाली रहे। शहर के एचडीएफसी, एक्सिस बैंक डिगिहा तिराहा, एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम खुले रहे लेकिन उनका कैश दोपहर में खत्म हो गया।