फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   No action taken on old proposals; councilors create an uproar.

Bahraich News: पुराने प्रस्तावों पर नहीं हुए काम, सभासदों का हंगामा

Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
No action taken on old proposals; councilors create an uproar.
रिसिया नगर पंचायत की बैठक में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद।
रिसिया। नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में मंगलवार को अध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक पुराने प्रस्तावों पर निर्माण कार्य नहीं होने को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभासदों ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले जिन मोहल्लों में नाली और जर्जर मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव किए गए थे, पहले उन्हीं पर काम कराया जाए। इसके बाद ही नए विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। सदस्यों की नाराजगी को देखते हुए बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पांडेय के अवकाश पर होने के कारण प्रधान लिपिक नवीन कुमार बैठक में मौजूद रहे। बोर्ड के 11 सदस्यों में आठ निर्वाचित और तीन नामित सदस्यों में से एक नामित सदस्य उपस्थित रहा। कार्यवाही शुरू होते ही सभासद जुबेर खान ने पूर्व में स्वीकृत मार्ग और नाली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

आठ सभासदों ने अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रधान लिपिक को लिखित मांगपत्र भी सौंपा। इसमें जुबेर खान, आकाश गुप्ता, राकेश निगम, आशीष सिंह, विंकी पाल, प्रियंका देवी और अरविंद गौतम समेत सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों के अनुसार इंदिरा नगर, ऋषि भूमि, आजाद नगर, देवीपुरा, गायत्री नगर, राजेंद्र नगर, नानकपुरा और शास्त्री नगर समेत कई मोहल्लों में करीब एक वर्ष पहले नाली व जर्जर मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव किए गए थे। आरोप है कि प्रस्ताव के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हुए। सदस्यों ने पुराने कार्य शुरू होने तक नए प्रस्ताव नहीं रखने की बात कही। नाराजगी के बीच अध्यक्ष के निर्देश पर प्रधान लिपिक ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed