फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nine houses and 15 bighas of land got submerged in the erosion of Saryu river

Bahraich News: सरयू की कटान में समाए नौ घर व 15 बीघा खेत

Sat, 27 Jul 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 27 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nine houses and 15 bighas of land got submerged in the erosion of Saryu river
गरीबों का राशन डकार रहे धनवान, स्वर्गवासी भी छक रहे भोजन
महसी क्षेत्र में नदी की कटान ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
विज्ञापन

तहसील प्रशासन से मदद की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
महसी (बहराइच)। जलस्तर में कमी होने के बाद अब सरयू नदी की कटान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज कटान के चलते महसी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को नौ घर व करीब 15 बीघा खेत नदी में समाहित हो गए। नदी के इस रुख से क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पीड़ित परिवार तहसील प्रशासन से मिलने वाली मदद के इंतजार में है। हालांकि तहसीलदार ने नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आर्थिक मदद किए जाने का आश्वासन दिया है।
महसी तहसील क्षेत्र के टिकुरी ग्राम पंचायत निवासी लालता, अवतार, जगरूप, जगतराम, मनीराम, दिनेश, कमलेश, राजेश कुमार, रामादेवी सहित नौ लोगों के मकान नदी की कटान से पूरी तरह समाप्त हो गए हैं। साथ ही गांव निवासी सहजराम, कबूतरा देवी, राजेश कुमार, लखन लाल, नौरंगी लाल प्रभुदयाल सहित छह लोगों की लगभग 15 बीघा फसल लगी कृषि भूमि कट कर नदी में समाहित हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान टिकुरी संजय त्रिवेदी ने बताया कि कटान पीड़ितों के नुकसान के आकलन के लिए तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई है। प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी ने बताया कि टिकुरी गांव के लगभग बीस कटान पीड़ितों को शुक्रवार को बाढ़ किट उपलब्ध कराई गई है। अन्य पीड़ितों के संबंध में जानकारी ली जा रही है, सभी को बाढ़ किट के साथ-साथ नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed