फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nine families were displaced, half a dozen felled

Bahraich News: नौ परिवार हुए विस्थापित, आधा दर्जन कटान की जद में

Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nine families were displaced, half a dozen felled
बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र में कटान कर रही घाघरा नदी। -संवाद
कटान पीड़ितों ने पक्का मकान तोड़कर दूसरे स्थान पर बनाया बसेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीपुर (बहराइच)। तहसील मिहींपुरवा के दो गांव में घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर ने कटान का कार्य तेज कर दिया है। कटान पीड़ितों ने अपने पक्के मकान को तोड़कर दूसरे स्थान पर अस्थाई बसेरा बना लिया है। घाघरा नदी की कटान की जद में नौ परिवार विस्थापितों की श्रेणी में आ गए हैं।
प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान घाघरा नदी में आई बाढ़ मिहींपुरपा तहसील क्षेत्र के गिरगिट्टी व मंझरा गांव से लेकर महसी तहसील के कई गांवों को अपनी जद में लेती रही है। बीते बृहस्पतिवार को पहाड़ के रास्ते छोड़े गए पानी से मौजूदा समय घाघरा नदी उफान पर है।
विज्ञापन

इस दौरान घाघरा नदी के कटान की जद में आए तहसील क्षेत्र के दोनों गांव में नौ परिवार विस्थापित हो चुके हैं। जबकि रामचंदर, छोटेलाल, श्रीधर, शिवबालक, मौजी लाल आदि के मकान भी कटान की जद में हैं। सभी अपना आशियाना उजाड़ने के प्रयास में हैं। कटान से प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल पवन सुत ने बताया कि कटान पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। लेखपाल ने बताया कि कटान से प्रभावित गांवों पर बराबर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed