{"_id":"6702ce4243b0e26b1d0381ac","slug":"newborn-found-in-bushes-along-the-highway-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-121050-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिली नवजात
Sun, 06 Oct 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली नवजात। -संवाद
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना के गायघाट की घटना
मां-बेटे ने गोद लेने की जताई थी इच्छा, सीडब्ल्यूसी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहीपुरवा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर गायघाट के पास रविवार को झाड़ियों में लोकलाज के भय से किसी ने नवजात को फेंक दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मां-बेटे पहुंचे और झाड़ियों से उठाकर उसे अपने साथ घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया। जहां से बच्ची को सीडब्ल्यूसी बहराइच भेज दिया गया।
मोतीपुर थाना के नानपारा लखीमपुर हाईवे पर गायघाट के पास मोहन गिरी बाबा का मंदिर स्थित है। मंदिर के पास स्थित झाड़ियों से रानीपुर भलुहिया निवासी चंद्रकला और उनके बेटे को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, मौके पर पहुंचकर नवजात को झाड़ियों से उठाकर अपने घर ले गए। पुलिस को जानकारी होने पर मां-बेटे सहित नवजात को सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सीएचसी के डॉक्टर रोहित कुमार के मुताबिक नवजात बच्ची है और स्वस्थ है। वहीं मोतीपुर इंस्पेक्टर राकेश पांडेय के अनुसार मां-बेटे ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई थी। नवजात को सीडब्ल्यूसी बहराइच भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिजनों की जानकारी करने की कोशिश की जा रही है।