{"_id":"64e3a11da1247fdb6e03a286","slug":"nepals-thapa-wrestler-won-bahraich-news-c-98-1-slko1013-2199-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल के थापा पहलवान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल के थापा पहलवान ने मारी बाजी
Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील ग्राम सुजौली में नागपंचमी पर दुर्गा माता मंदिर मेला मैदान में एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में काफी संख्या में कई जिलों से पहलवान पहुंचे। पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में पहलवान आए।अखाड़े में पहुंचे पहलवानों के दांवपेंच देखकर काफी संख्या लोग मौजूद रहे। नेपाल के काठमांडू से आए गुलाब अखाड़ा के सुनील थापा के दांव पेंच देखकर लोग दंग रह गए। दंगल के दौरान अखाड़े में काफी देर तक खेल चलता रहा। फाइनल मुकाबले में सुनील थापा ने बाजी मारी। अपने दांव से उन्होंने मुरादाबाद के टाइगर को चारों खाने चित कर दिया। दंगल के दौरान मैच रेफरी मदन लाल यादव पहलवान, रेफरी गोवर्धन चौहान ,रेफरी माखन निषाद मौजूद रहे।
नाग पंचमी पर सुजौली में दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता द्वारा करवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ,उप निरीक्षक शंकर सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाग पंचमी पर सुजौली में दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता द्वारा करवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ,उप निरीक्षक शंकर सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन