{"_id":"6037cc0a8ebc3ee9716937ea","slug":"nepali-woman-arrested-with-five-kilos-of-hashish-bahraich-news-lko566734948","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलो चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। कपड़े की बेल्ट में पांच किलो 50 ग्राम चरस छिपाकर नेपाल से तस्करी करने दिल्ली जा रही महिला को पुलिस व एसएसबी के जवानों ने रुपईडीहा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह भारत-नेपाल सीमा पार करके दिल्ली जाने की फिराक में थी। मुकदमा दर्ज कर महिला तस्कर को जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ आंकी गई है।
एसएसबी की उपनिरीक्षक सरिता कुमारी व रुपईडीहा थाने के एसआई हरीश सिंह के नेतृत्व मेें गुरुवार को संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। तभी एक संदिग्ध महिला नेपाल की ओर से आती दिखाई पड़ी। संदेह होने पर महिला जवानों ने रोका तो वह भागने लगी। टीम ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा और तलाशी ली तो उसकी कमर में कपड़े की बेल्ट बंधी मिली।
बेल्ट में पांच किलो 50 ग्राम चरस छिपाकर रखी गई थी। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नेपाल में रोलपा जिला के खवांग वार्ड नंबर 7 निवासी मनीषा के रूप में हुई। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मनीषा को जेल भेजा गया है।