{"_id":"697cfb76468660b56a01f294","slug":"nepali-couple-riding-bike-died-in-collision-with-private-bus-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143674-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार नेपाली दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार नेपाली दंपती की मौत
Sat, 31 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
चरदा। बाबागंज–मल्हीपुर मार्ग पर जमोग बाजार में शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे में एक नेपाली युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसा इंडियन बैंक के ठीक सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
नेपाल के जिला बांके के बालेगांव पिपरहवा वार्ड नंबर–8 निवासी बुद्धू (35) अपनी पत्नी सरस्वती (29) के साथ शुक्रवार शाम रामनगर गुलरिहा गांव स्थित साढ़ू के घर जा रहे थे। जमोग बाजार में मल्हीपुर से बाबागंज की ओर जा रही प्राइवेट बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया।
विज्ञापन
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरविंद कुमार ने परीक्षण के बाद बुद्धू को मृत घोषित कर दिया। सरस्वती के सिर में गंभीर चोट आने और अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने सरस्वती को भी मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को पकड़ लिया गया है।