{"_id":"692f325ac5aca169a20c40ad","slug":"nepalese-smuggler-arrested-with-15-kg-of-hashish-at-indo-nepal-border-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140589-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: इंडो-नेपाल सीमा पर डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: इंडो-नेपाल सीमा पर डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी व पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर।
- फोटो : रुपईडीहा में एसएसबी व पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर।
रुपईडीहा। इंडो–नेपाल सीमा पर मंगलवार को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने एक नेपाली तस्कर को 1 किलो 592 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख से अधिक बताई जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
भारत नेपाल सीमा पर नोमेंसलैंड की निगरानी के लिए थाने के उप निरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी तथा एसएसबी इंस्पेक्टर ऋतुराज की संयुक्त टीम सोमवार रात 11:14 बजे इंडो–नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 651/01 के पास गश्त पर थी। उसी समय नेपाल के जाजरकोट जिले के बारेकोट ग्रामीण नगरपालिका वार्ड नंबर आठ निवासी रण बहादुर सिंह सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आता मिला। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 1 किलो 592 ग्राम चरस मिली।
पकड़े गए नेपाली नागरिक ने बताया कि चरस की यह खेप उसे भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचाने का जिम्मा मिला था। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि बरामद चरस को सील कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रुपये से अधिक है।