फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NDRF recovers body of youth who drowned in Gamgama drain.

Bahraich News: गमगमा नाले में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ ने खोजा

Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
NDRF recovers body of youth who drowned in Gamgama drain.
 रवि कुमार। 
मिहींपुरवा। नेपाल से निकलकर भारतीय सीमा में बहने वाले गमगमा नाले में सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाते समय डूबे युवक का शव एनडीआरएफ की टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाकर मंगलवार सुबह खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सोहनी बलई गांव निवासी रवि (20) सोमवार दोपहर अपने दो साथियों के साथ गमगमा नाले में नहाने गया था। तीनों युवक पानी में अठखेलियां कर रहे थे। इसी दौरान रवि गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों के साथ युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी। रात में एनडीआरएफ जवान मौके पर पहुंचे और सर्च लाइट की मदद से अभियान शुरू किया और मंगलवार सुबह शव खोज निकाला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed