फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Navya and Bushra won gold in Taekwondo

Bahraich News: ताइक्वांडों में नव्या व बुशरा ने जीता स्वर्ण

Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Oct 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Navya and Bushra won gold in Taekwondo
बहराइच। कानपुर में हुई ताइक्वांडों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण व पांच ने कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया है। रविवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कानपुर में बीते सात अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक ताइक्वांडों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में जिले की नौ खिलाड़ियां चयनित हुई थी। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में जिले की नव्या सिंह व बुशरा हाशमी ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एकता वर्मा, पंखुड़ी वर्मा, नित्या पाठक, कादंबरी पटेल व वेनिका रावत ने भी बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व संगठन के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अपने आवास पर बुलाया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष टेकड़ीवाल ने सभी खिलाड़ियों को प्राप्त पदक पहनाकर उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed