फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nature wreaked havoc, how to light lamps

कुदरत ने बरपाया कहर, कैसे जलाएं दीये

Sun, 23 Oct 2022 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Nature wreaked havoc, how to light lamps
खैरीघाट (बहराइच)। अक्तूबर माह में हुई रिकॉर्ड बारिश व बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अक्तूबर में 300 मिलीमीटर से ज्यादा हुई बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ से लाखों किसानों की फसलें चौपट हो गईं हैं। लगभग 150 गांव बाढ़ की चपेट में रहे। आंकड़ों की माने तो जिले में लगभग 68 हजार हेक्टेअर पर लगी किसानों की फसल चौपट हो गई है। जिसके चलते किसान दीपावली को लेकर निराश हैं। खेतों लगभग तैयार हो चुकी फसल के नष्ट हो जाने से किसान दुखी हैं।
विज्ञापन

सरकार करे किसानों की मदद
भारी बारिश व बाढ़ से पूरी फसल चौपट हो गई। हर साल बच्चों के साथ हंसी-खुशी दीपावली की खुशियां साझा करता था, लेकिन इस बार खेतों में कुछ है ही नहीं। किसके सहारे पर्व मनाएं। सरकार को चाहिए कि किसानों का दर्द बांटे और सर्वे करवाकर सभी किसानों को आर्थिक मदद करे। -तूफानी प्रसाद, अगंरौरा महसी
विज्ञापन

सब कुछ तबाह हो गया, कैसे मनाएं दिवाली
दीपावली पर्व खुशियों का है। लेकिन इस बार बाढ़ ने सब कुछ छीन लिया, तो किस बात की खुशी मनाएं। हालात यह हैं कि मवेशियों के लिए चारा तक नहीं मिल पा रहा है। बच्चे पटाखों के लिए जिद कर रहे हैं। बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। इस बार की दीपावली सबसे ज्यादा कष्टकारी है।-कालिका सिंह, गरेठी गुरदत्त सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं फसल की बुवाई के लिए पूंजी नहीं
दीपावली पर्व पर हर साल खुशी-खुशी दीए जलाते थे और बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां जला कर खुशियां मनाते थे। लेकिन तब खेतों में फसल लहलहा रही होती थी और उम्मीद रहती थी कि फसल तैयार होने के बाद पैसा आएगा। लेकिन इस बार बाढ़ ने सब छीन लिया। आलम यह है कि गेहूं की बोआई के लिए पूंजी की भी समस्या हो सकती है। -केशवराम सिंह, बांसगढ़ी

आधी खुशियों के साथ मनाएंगे पर्व
दीपावली पर्व है तो किसी तरह मनाना ही पड़ेगा। लेकिन इस बार पर्व की खुशियां खत्म हो गई हैं। बाढ़ ने सब छीन लिया है। बच्चों की जिद पूरी करने के लिए आधी खुशियों के साथ दीपावली मनाएंगे। बीते 30 सालों में इतनी बेकार दीपावली नहीं देखी। -देवाराम बाजपेयी, कोटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed