{"_id":"6820f32bd9cd2037320615c4","slug":"nationalist-kisan-kranti-dal-will-surround-the-assembly-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-130450-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विधानसभा का घेराव करेगा राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विधानसभा का घेराव करेगा राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल
Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में राष्ट्रवादी किसान दल की गोष्ठी में मौजूद लोग। -
बहराइच। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल द्वारा रविवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं पर गोष्ठी आयोजित की गई। रेलवे स्टेशन रोउ के पास स्थित भारीरामका अतिथि भवन में आयोजित मुख्य अतिथि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम जी तिवारी रहे। मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने किसानों की दुर्दशा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसान कर्ज में डूबा हुआ है, उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य नही मिल पाता है, महंगाई चरम पर है। 1857 में देश को आजादी की अलख जगाने वाले क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय को याद करते हुये कहा कि, यदि सरकार 25 मई 2025 को उनकी प्रतिमा का विधानसभा के सामने अनावरण नही करती है, तो राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल विधानसभा का घेराव भी करेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीके मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी संतोष कुमार, जिला संयोजक उमेश अवस्थी, जिला सचिव अदालत प्रसाद पांडे, नानपारा तहसील अध्यक्ष सतेन्द्र पांडे, महसी विधानसभा अध्यक्ष पंकज मिश्रा, अनुज पांडे, राहुल ओझा, गोपाल त्रिपाठी आदि सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।