फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   National Lok Adalat will be held on December 11

11 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sun, 28 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on December 11
बहराइच। जनपद न्यायालय में लंबित विभिन्न मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए आगामी 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल कोर्ट परिसर सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद न्यायालय में लंबित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद आदि का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्विस में वेतन संबंधित विवाद, सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित विवाद, किराया, सुखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद आदि के मामलों व अन्य आपराधिक शमनीय वादों का निस्तारण किया जाएगा। जन सामान्य से अपील की है कि ज्यादा से ज्याद संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंच कर अपने मामलों का निस्तारण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed