फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   National Lok Adalat will be held in civil court today

Bahraich News: दीवानी न्यायालय में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sat, 13 Dec 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held in civil court today
दीवानी न्यायालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा रवाना करते जिला जज।  -स्रोत : विभाग
बहराइच। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर 13 दिसंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना किया गया।
विज्ञापन



प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर से निकलकर तहसील सदर, कलेक्ट्रेट, नगर पालिका परिषद, विकास भवन, जिला चिकित्सालय, तहसील नानपारा सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचा।
विज्ञापन


वाहन में सवार प्राविधिक स्वयंसेवकों ने लीफलेट के माध्यम से लोगों को समय, धन और ऊर्जा की बचत के लिए 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने वादों का निस्तारण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के तहत बैंक वसूली, टेलीफोन बिल, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (अशमनीय वादों को छोड़कर), अन्य शमनीय आपराधिक वाद, वैवाहिक तथा अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सुलह-समझौते के आधार पर जिला न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण विवाद, विद्युत चोरी एवं जनविवाद, सर्विस विवाद से संबंधित वेतन, भत्ता व सेवानिवृत्ति लाभ के मामले, राजस्व व अन्य सिविल वाद भी निस्तारित किए जाएंगे।


जनपद न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालयों में लंबित 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सर्विस विवाद, राजस्व एवं अन्य सिविल वादों को सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में निपटाया जाएगा।



इस मौके पर एडीजे प्रथम पवन कुमार शर्मा, एडीजे चतुर्थ सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एवं लोक अदालत के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार गौतम, एडीजे पंचम व प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि, एडीजे एफटीसी प्रथम आनंद शुक्ला, एडीजे एफटीसी द्वितीय अनिल कुमार, सीजेएम प्रतिभा चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed