{"_id":"64611c8e663465e43b0eeac4","slug":"naitik-in-inter-and-siddharths-highest-marks-in-high-school-bahraich-news-c-13-1-235633-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: इंटर में नैतिक व हाईस्कूल में सिद्धार्थ के सर्वाधिक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: इंटर में नैतिक व हाईस्कूल में सिद्धार्थ के सर्वाधिक अंक
Sun, 14 May 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इंटर में नैतिक श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी। हाईस्कूल में सिद्धार्थ अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
जिले में सीआईएससीई बोर्ड की ओर से पांच विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इसमें तीन नगर क्षेत्र, एक नानपारा व एक भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे में है। गोंडा मार्ग स्थित सेंट नावर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सोरेंग प्रकाश ने बताया कि उनके विद्यालय का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाफल सौ प्रतिशत रहा है।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इंटरमीडिएट में 30 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दोनों ही कक्षाओं में सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में छात्र सिद्धार्थ अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बैराज ब्लू बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य आरडी बैरो ने बताया कि उनके विद्यालय में भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल सौ प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
रुपईडीहा स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च स्कूल के प्रधानाचार्य जेनिफर रैंबल ने बताया कि उनके विद्यालय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 77 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। जिसमें 76 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। नानपारा स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए 152 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 140 बच्चों ने उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए 93 बच्चों में से 83 बच्चे उत्तीर्ण हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओसवाल्ड मट्ठा ने बताया कि उनके यहां इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रा इफरा खबीर ने 98.2 प्रतिशत व छात्र नैतिक श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। नगर क्षेत्र स्थित सेंट सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।