फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP ATS picked up two suspects travelling in bus coming from Nepal in Bahraich

UP News: नेपाल सीमा से एटीएस ने दो संदिग्धों को उठाया, चार बैग बरामद बरामद; होटल में की पूछताछ... ले गई साथ

Sun, 10 Nov 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

बहराइच में यूपी एटीएस ने दो संदिग्धों को उठाकर साथ ले गई है। टीम ने दोनों को नेपाल की तरफ से आई बस से उतारा। इसके बाद साथ ले गई। 

विज्ञापन
UP ATS picked up two suspects travelling in bus coming from Nepal in Bahraich
बहराइच में नागपुर एटीएस ने दो संदिग्धों को उठाया - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा रोडवेज बस अड्डे से रविवार को परिवहन निगम की बस सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। इस बीच कोतवाली नानपारा के हाड़ा बसेहरी गांव के निकट वाहनों से एटीएस के जवान पहुंच गए। सभी ने रोडवेज बस रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों को उतारा। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद एटीएस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई। संदिग्धों के पास बैग भी मिले हैं। अब इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं इस मामले के तार महाराष्ट्र से भी जुड़े होने की चर्चा है। यह भी बताया जा रहा है कि इसमें महाराष्ट्र की एटीएस टीम भी शामिल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भीषण हादसा: शाम को आनी है बहन की बरात, सुबह उठी भाई की अर्थी...चार दोस्तों की हालत नाजुक; बिलख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

हांडा बसेहरी स्थित होटल लेकर गए

रूपईडीहा अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से रविवार सुबह 11 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रोडवेज बस रवाना हुई। थोड़ी दूरी पर रोडवेज बस पहुंची। तभी चार इनोवा वाहन से एटीएस के जवान नेपालगंज -नानपारा मार्ग पर आए और सभी ने बस से दो संदिग्धों को उतारा। हांडा बसेहरी स्थित होटल में लेकर गए। यहां सभी ने संदिग्धों से लगभग दो घंटे पूछताछ की। इसके बाद दोनों को एटीएस टीम साथ लेकर चली गई। 
 

पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई

टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया और किसी को भी अन्दर नहीं जाने दिया गया। स्थानीय लोगों की चर्चा के अनुसार दोनों के पास चार बैग भी थे। सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया दो युवकों को यूपी एटीएस टीम पूछताछ के बाद अपने साथ ले गई है। युवक क्यों पकड़े गए और उनसे क्या पूछताछ की गई, कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- UP By Election 2024: सीएम योगी का सपा पर वार, बोले-अतीक और मुख्तार थे इनके शागिर्द, BJP आई तो राम नाम हुआ सत्य
 

चिटफंड हवाला कारोबार से तार जुड़े होने की आशंका

वहीं स्थानीय लोगों की चर्चा के अनुसार पकड़े गए युवक चिटफंड हवाला कारोबार से जुड़े हो सकते है। उनके पास चार बैग भी थे। एटीएस बैग समेत युवकों को अपने साथ ले गई। इसके अलावा पकड़े गए दोनों युवकों के देशी विरोधी गतिविधियाें में भी शामिल होने की चर्चा की जा रही है। जहां से यह उठाए गए वहां से चंद कदमों की दूरी पर नेपाल सीमा है। ऐसे में यह कौन है इसको लेकर कई तरह के सवाल स्थानीय लोगों के स्तर से उठाए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed