{"_id":"6ae0f2a459ec6ca50d0c2064","slug":"two-arrested-in-connection-with-theft-at-bc-centre-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159326-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बीसी केंद्र में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बीसी केंद्र में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर। क्षेत्र के सेमरी गांव में बीसी केंद्र के कैश काउंटर से 1.25 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। केंद्र संचालक ने चोरी की घटनाओं पर संदेह होने के बाद दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देने के साथ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
सेमरी निवासी श्यामू गुप्ता अपने घर के बाहरी हिस्से में जनसेवा केंद्र और बीसी केंद्र का संचालन करते हैं। उनके मुताबिक, कैश काउंटर में प्रतिदिन करीब दो से ढाई लाख रुपये रहते हैं। पिछले कई दिनों से उन्हें काउंटर से रुपये चोरी होने का संदेह हो रहा था। इस पर उन्होंने केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया।
श्यामू गुप्ता ने बताया कि 24 अक्तूबर को गांव निवासी अब्दुल कलाम और एक बाल अपचारी केंद्र पहुंचे और कैश काउंटर से 1.25 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि पुलिस ने अब्दुल कलाम और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।