{"_id":"67305dd73723eb512c073bc9","slug":"up-by-elections-cm-yogi-said-we-are-united-temple-can-be-built-and-country-borders-will-also-be-safe-2024-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP By Election 2024: सीएम योगी का सपा पर वार, बोले-अतीक और मुख्तार थे इनके शागिर्द, BJP आई तो राम नाम हुआ सत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By Election 2024: सीएम योगी का सपा पर वार, बोले-अतीक और मुख्तार थे इनके शागिर्द, BJP आई तो राम नाम हुआ सत्य
Sun, 10 Nov 2024 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:46 PM IST
सार
UP News in Hindi Today: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कटेहरी से सपा पर निशाना साधा। कहा कि 500 वर्ष पहले बंटे थे। आज एकजुट हुए तो मंदिर भी बन गया। देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई।
विज्ञापन
कटेहरी में जमसभा को संबोधित करते सीएम योगी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा कटेहरी बाजार स्थित राम देव जनता इंटर कॉलेज में हुई।
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। सभी बड़े अपराधी इसका हिस्सा हैं। पहली बार सीएम ने मुख्तार और अतीक को लेकर खुलकर बयान दिया। कहा कि अतीक और मुख्तार इनके शागिर्द थे। भाजपा आई तो इन सबका राम नाम सत्य हुआ। सपा के इरादे दंगा कराने वाले हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: लखनऊ में अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में करें सफर, हर शनिवार होगी हेरिटेज टूर; जानें रूट चार्ट व किराया
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। सभी बड़े अपराधी इसका हिस्सा हैं। पहली बार सीएम ने मुख्तार और अतीक को लेकर खुलकर बयान दिया। कहा कि अतीक और मुख्तार इनके शागिर्द थे। भाजपा आई तो इन सबका राम नाम सत्य हुआ। सपा के इरादे दंगा कराने वाले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: लखनऊ में अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में करें सफर, हर शनिवार होगी हेरिटेज टूर; जानें रूट चार्ट व किराया
विज्ञापन
Trending Videos
बिंदुवार पढ़िए सीएम की बड़ी बातें-
- हरियाणा में जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाया है।
- जनता को पता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन देश के लिए खतरनाक है।
- अयोध्या में 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बटे थे तो कटे थे। अब एकजुट हुए तो मंदिर भी बना और देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई।
- पाकिस्तान घुसपैठ करता था। चीन करता था। हम लोग संसद में आवाज उठाते थे कि मुंह तोड़ जवाब दो। पर संबंध खराब होने का हवाला देते थे। अब दुश्मन की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। अब नया भारत है। छेड़ता नहीं लेकिन छोड़ता भी नहीं।
- सपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। कन्नौज गया तो पता चला कि बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम सपा ने बदल दिया था। हमने बाबा साहब के सम्मान में फिर से नाम कर दिया।
- इन्होंने एससी-एसटी की छात्रवृति रोक दी थी, हमने बहाल किया। क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं।
- सपा कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है। शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया।
- डॉ लोहिया को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे लोग नेतृत्व देते थे। अब देख सपाई, बिटिया घबराई वाली हालत है।
- अयोध्या में सपाई को दुष्कर्म में जेल भेजा गया। कन्नौज में भी यही हुआ।
- पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। कहा कि जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा। इसी जिले का अपराधी खान मुबारक इनके साथ था।
- बीजेपी में जातिवाद और परिवारवाद नहीं है। सीएम ने कटेहरी के अच्छे विकास का जिम्मा लिया। कहा कि अयोध्या के साथ यहां का भी विकास होगा