फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man died While four friends seriously injured in accident on Lucknow-Agra Expressway

भीषण हादसा: शाम को आनी है बहन की बरात, सुबह उठी भाई की अर्थी...चार दोस्तों की हालत नाजुक; बिलख पड़े घरवाले

Sun, 10 Nov 2024 02:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 02:25 PM IST
सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। शाम को उसकी बहन की बरात आनी है। सुबह भाई की अर्थी उठी। चार दोस्तों की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
young man died While four friends seriously injured in accident on Lucknow-Agra Expressway
आयुष दीपक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार आधी रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


हादसा काकोरी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आधी रात करीब 1 बजे हुआ। डॉक्टर खेड़ा पारा निवासी महेंद्र नाथ का बेटा आयुष दीपक (24) बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। उसकी बहन की रविवार की शाम को बरात आनी है। वह देर रात अपने चार दोस्तों के साथ रात में मैगी खाने के लिए घर से निकला था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By Election 2024: सीएम योगी का सपा पर वार, बोले- PDA का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में तैनात हैं पिता

एक्सप्रेसवे पर ओवर टेक करते हुए उसकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां आयुष की मौत हो गई। जबकि चार अन्य का इलाज चल रहा है। बताया गया कि महेंद्रनाथ एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट कासिमाबाद, कटिहार फार्म में फार्म इंचार्ज के रूप में तैनात है।


यह भी पढ़ेंः- डोली की जगह उठी अर्थी: पछाड़ खाकर गिरे घरवाले, तीन दोस्तों को लील गया काल; तस्वीरें दहला देंगी दिल

शाम को आनी है बहन की बरात

आज शाम को बेटी का बरात आनी है। घर पर मेहमानों का जमावड़ा है। घर में खुशियों का माहौल था। खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। खबर मिलने के बाद घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed