फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Freight transport services commenced on the Nanpara-Nepalgunj road

Bahraich News: नानपारा-नेपालगंज रोड से माल ढुलाई की सुविधा शुरू

Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Freight transport services commenced on the Nanpara-Nepalgunj road
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ गुड्स शेड से माल की ढुलाई कार्य।
बहराइच। नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने नानपारा और नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशनों के गुड्स शेड को पूरी मालगाड़ी से सामान की ढुलाई के लिए खोल दिया है। इससे व्यापारियों को बड़ी मात्रा में माल मंगाने और भेजने में आसानी होगी। साथ ही सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम हो सकती है।
विज्ञापन


नेपालगंज रोड गुड्स शेड खुलने के बाद मंगलवार को पहली बार कानपुर के अनवरगंज से स्लीपर लदी 20 बीआरएन वैगनों की रेक नेपालगंज रोड पहुंची। इसमें लाए गए माल को नानपारा स्टेशन पर उतारा गया। इस रेक से कुल 1285.1 टन माल की ढुलाई हुई, जिससे रेलवे को 8,75,341 रुपये की आय हुई।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि दोनों गुड्स शेड पर पूरी रेक से माल की आवाजाही शुरू होने से व्यापारियों को बड़ी मात्रा में सामान भेजने और मंगाने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों से सुविधा का लाभ लेने की अपील
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारियों, उद्योगों तथा माल ग्राहकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। रेलवे का मानना है कि इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और माल ढुलाई से होने वाली आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed