{"_id":"932f94f817913dd99f9a6f9ce88efce0","slug":"nadeem-to-be-elected-as-jila-panchayat-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी ने खींचे कदम, नदीम होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी ने खींचे कदम, नदीम होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के प्रत्याशी नदीम उर्फ मन्ना का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम समय तक भाजपा के प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं कराया। इसके पीछे परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह की रणनीति अहम मानी जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक शब्बीर अहमद के पुत्र नदीम उर्फ मन्ना को प्रत्याशी घोषित किया था, जबकि भाजपा ने सपा के सामने मिहींपुरवा के सरोज रावत को चुनाव मैदान में उतारा था।
सिविल लाइंस में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास में कार्यालय भी खोला गया था। भाजपा व सपा प्रत्याशी के साथ ही एक अन्य ने भी नामांकन पत्र खरीदा था।
शुक्रवार सुबह 11 बजे डीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अंतिम समय दोपहर दो बजे के करीब सपा के नदीम उर्फ मन्ना ने अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी या कोई अन्य नामांकन करने नहीं पहुंचा। इस पर सभी लोग चकित रह गए।
विज्ञापन
अब सपा के नदीम का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि चार जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।