फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: नकदी और लाखों के जेवर किए पार

Wed, 01 Feb 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दबे चोरों ने एक घर से 30 हजार की नकदी व लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठे गृह स्वामी ने जब घर में सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। हुजुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पातूपुर निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सभी खाना खा कर सो गए थे। इसी दौरान छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। दबे पांव आए चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे 30 हजार रुपए और लाखों के आभूषण पार कर दिए। सुबह होने पर कमरे में सामान बिखरा देख कर चोरी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। हुजूरपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed