फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: 16 घंटे से बिजली को तरस रही बीस हजार की आबादी

Wed, 01 Feb 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
NA
विशेश्वरगंज(बहराइच)। विकास खंड क्षेत्र का इनकमिंग फीडर बुधवार की भोर अचानक धूं-धूंकर जल उठा। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र की करीब बीस हजार से अधिक की आबादी 16 घंटे से बिजली-पानी को लेकर परेशान है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र बनगाई-विशेश्वरगंज को बिजली आपूर्ति करने वाला इनकमिंग फीडर बुधवार सुबह चार बजे अचानक धूं-धूंकर जल उठा। फीडर जलने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। भोर में अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या हो गई। पेयजल के लिए लोग इधर उधर भटकते नजर आए। फीडर दुरुस्त न होने से क्षेत्रवासी 16 घंटे से बिजली-पानी को लेकर परेशान हैं। इनवर्टर फेल हो जाने के चलते मोबाइल भी चार्जिंग के भाव में बंद हो गया। विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मेन लाइन के तार आपस में टकराने के चलते इनकमिंग फीडर जल गया है। शाॅर्ट सर्किट होने से फीडर के कई अहम पार्ट जलकर बेकार हो गए। कर्मचारी मरम्मत में जुटे हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed