{"_id":"63daa2b06d18197b4a7e93b3","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-72478-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुलिस को जबरदस्ती बयान दर्ज कराना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुलिस को जबरदस्ती बयान दर्ज कराना पड़ा महंगा
Wed, 01 Feb 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस को जबरदस्ती पीड़ित का बयान दर्ज करना महंगा पड़ गया। बुधवार एसपी ने इस मामले की जांच व पीड़ित का फिर से वीडियोग्राफी की निगरानी में बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ कई और मामले को मौके पर ही निस्तारण कराया। पुलिस कार्यालय में एसपी प्राची सिंह के सामने कई ऐसे मामले आ रहे हैं, जो पुलिस की कार्यशैली पर ही प्रश्न उठा रहे हैं। बुधवार को सोनवा थाने के पिपरी गांव निवासी सुशीला देवी एसपी के सामने अपनी फरियाद लेकर आई थी। उसका आरोप है कि उनसे सोनवा पुलिस ने एक मामले में जबरदस्ती बयान लिया है। मामला सुनने के बाद अपनी नाराजगी जताते हुए एसपी प्राची सिंह ने सीओ को वीडियोग्राफी करते हुए पीड़ित का फिर से बयान दर्ज करने का आदेश तो दिया ही साथ ही जबरदस्ती बयान दर्ज कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
ऐसे ही फरियाद लेकर साबिर अली निवासी ग्राम नया शेखन पुरवा थाना इकौना भी आए थे। उनका आरोप था कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस पर एसपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के लिए इकौना पुलिस को आदेश दिया। जबकि सिरसिया का एक व्यक्ति का आरोप था कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पुत्री को भगा ले गया है। कई दिन बीतने के बाद भी सिरसिया पुलिस उसे खोज नहीं पा रही है। इस पर एसपी ने सिरसिया पुलिस को दो दिन के अंदर लड़की को खोज निकालने का आदेश दिया। ऐसे ही उनके सामने दस गंभीर प्रवृत्ति के मामले आए। जिसमें एक भूमि विवाद, तीन पारिवारिक विवाद व छह अन्य मामले थे। जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित को समय दिया गया है। संवाद