फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: अंतरजनपदीय तबादले को लेकर शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। जिले में गैर जिलों के सैकड़ों परिषदीय शिक्षक व शिक्षिकाएं तैनात हैं। मंगलवार शाम इन शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला। ब्लाॅक संसाधन केंद्र भिनगा से ईदगाह तिराहे तक कैंडिल मार्च निकाल रहे शिक्षक व शिक्षिकाओं का कहना था कि वह वर्ष 2018 से पूर्व जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर तैनात हुए थे। वर्ष 2018 में जिले को आकांक्षी जिला घोषित कर दिया गया। इसके बाद से जिले में तैनात शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण रोक दिया गया। करीब आठ वर्ष पूरा होने के बाद भी हमारा अपने गृह जिलों के आसपास स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है। जबकि अन्य जिलों में तब से अब तक दो बार अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया जा चुका है। अपने नजदीकी जिलों में स्थानांतरण के लिए शिक्षक न्यायालय सहित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मांग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिससे हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर करीब 250 शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed