फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: सीट बेल्ट बांधने व हेलमेट लगाने के तरीके बताए

Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 42 वाहनों का चालान कर चालकों पर 61 सौ रुपये जुर्माना भी लगाया गया।यातायात प्रभारी जेपी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शहर प्रमुख चौराहों पानी टंकी, डीएम चौराहा, घंटाघर, छावनी, डिगिहा, शिवनगर, जेलरोड आदि पर विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने व हेलमेट लगाने के तरीके बताए। साथ ही मार्गों पर लगे विभिन्न संकेतकों, वाहन की स्पीड, मोड़ने आदि की जानकारी भी दी। यातायात प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि इस दौरान कई वाहन चालक ओवर स्पीड व बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के मिले जिन्हें उनकी गलती का अहसास करवाने के लिए उनके वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 42 वाहनों का चालान किया गया और 61 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में यातायात उपनिरीक्षक संदीप यादव, शशीकांत कौल, वीर बहादुर सिंह, अतुल कुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह, आनेंद्र यादव, जावेद अकबर, मुख्य आरक्षी दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed