फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: महंगाई का बढ़ा बोझ, और ढीली होगी बस यात्रियों की जेब

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा रोडवेज की बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के बाद अब जिले के बस यात्रियों की जेब ढीली होने वाली है। महंगाई की मार झेल रहे मध्यम व जरूरतमंद वर्ग के लोगों पर सरकार के निर्णय के बाद अब उनको यात्रा करना भी काफी मंहगा पड़ेगा। किराए की वृद्धि होने के बाद लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर दो सौ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। जबकि लखनऊ तक यात्रा करने पर 40 रुपये अधिक किराया देना पड़ेगा। जिले के लोगों में सरकार के किराया वृद्धि का निर्णय को पूरी तरह जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाई है।
विज्ञापन

आम जनमानस पहले से ही महंगाई के बोझ से उबर नहीं पा रहा है। खाद्यान्न, सब्जी, दवा से लेकर दैनिक उपयोग में इस्तेमाल होनी वाले सामानों की बढ़ी कीमतों से आम जनमानस परेशान व हताश है। मंहगाई में लोगों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना कठिन हो रहा है। ऐसे में अचानक राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा निगम को घाटे से उबारने के लिए रोडवेज की बसों में बेतहाशा किराया वृद्धि ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया। सरकार के किराया वृद्धि के निर्णय का असर सीधे जनता पर पड़ेगा। हालांकि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा भी समय-समय पर बसों के किराया में मामूली वृद्धि की जाती रही है, लेकिन अचानक छोटी से लेकर लंबी दूरी में 40 से 200 रुपये की किराया वृद्धि होने से लोगों को इस महंगाई के दौर में और भी परेशानी उठानी पड़ेगी। जिले के लोग सरकार के निर्णय के बाद हैरान हैं। सभी ने सरकार से निर्णय पर दोबारा विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन

.......................
स्थान- दूरी- वर्तमान किराया- संभावित बढ़ोत्तरी
रूपईडीहा से जयपुर- 786- 934- 1131
रूपईडीहा से हरिद्वार- 635- 680- 850
रूपईडीहा से दिल्ली- 599- 727- 877
रूपईडीहा से वाराणसी- 436- 497- 606
बहराइच से जयपुर- 871- 871- 1089
बहराइच से कैसरबाग- 159 159 199
बहराइच से चारबाग- 145- 180्र- 216
बहराइच से प्रयागराज- 362- 365- 456
..........................
किराया वृद्धि तुरंत वापस हो
फोटो- 20
सरकार की ओर से निगम की बसों में किराया वृद्धि करने की सूचना मिली है। अगर सरकार बसों के किराया में बेतहाशा वृद्धि की जाती है, तो इसका असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ेगा। सरकार द्वारा किराया वृद्धि का निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए तुरंत वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज अली
...............
सरकार निर्णय पर फिर करे विचार
फोटो-21
आम जनता पहले से महंगाई से परेशान है। अब निगम की बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी का असर सीधे मध्यम व गरीब जनता पर पड़ेगा। सरकार को अपने निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए।
राकेश वर्मा, सराफा व्यवसायी
..............
आम जनमानस को उठानी पड़ेगी परेशानी
फोटो-22
कच्चे तेलों की कीमत में गिरावट के बाद सरकार पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं घटा रही है। अब रोडवेज बसों में अचानक बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस को इस महंगाई में और भी परेशानी उठानी पड़ेगी। किराया वृद्धि का असर आमजनमानस के साथ छोटे व्यापारियों की जेब पर भी पड़ेगा।
अशोक तिवारी, व्यापारी
.................
किराए में करनी चाहिए थी मामूली वृद्धि
सरकार की ओर से निगम की बसों में 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने की जानकारी हुई है। सरकार को अगर किराया वृद्धि करना जरूरी है, तो मामूली किराया बढ़ाना चाहिए। ताकि आम जनता पर इसका ज्यादा असर न हो, क्योंकि जनता पहले से महंगाई के बोझ तले दबी हुई है।

..................
नवीन कोटवानी, किराना व्यापारी
............
निगम को घाटे से उबारने के लिए लिया गया निर्णय
निगम पहले से ही घाटे में चल रही थी। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तक नहीं मिल पा रहा था। निगम को घाटे से उबारने के लिए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की बस के किराए में वृद्धि की गई है। किराया बढ़ने से यात्रियों को काफी सहूलियतें भी मिलनी शुरू हो जायेंगी।
डीके तिवारी, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज रूपईडीहा डिपो
...............
वीरेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed