फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 24 Jan 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
NA
बहराइच। जिले में सोमवार को हुई दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रानीपुर थाना क्षेत्र के दोहरा पंडितपुरवा निवासी दीपू मिश्रा (26) व भोले मिश्रा सोमवार को किसी काम से बौंडी गए थे। रात में दोनों वापस आ रहे थे। इसी दौरान बहराइच-बौंडी मार्ग पर स्पार्क कॉलेज के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दीपू की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल भोले का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया बाइक चला रहे दीपू ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र के रेवली निवासी भगवानदीन (65) सोमवार की दोपहर बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर दोनक्का के पास स्थित बैंक से पैसा निकालने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने सासरपारा के पास टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम करवाने आए उनके भतीजे दिलीप ने बताया कि युवक मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरगाह थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed