फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: बादलों की लुकाछिपी से नहीं हुआ सूरज की गर्मी का अहसास

Tue, 24 Jan 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज पल-पल रंग बदल रहा है। मंगलवार को निकली धूप बादलों की लुकाछिपी के कारण लोगों को अपनी गर्मी का अहसास न दिला सकी। तेज बर्फीली पश्चिमोत्तर हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास दिलाया, जिससे लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

जिले में रविवार से मौसम अपना रंग बदल रहा है। सोमवार को खिली धूप ने लोगों में राहत की उम्मीद जगाई। वहीं देर शाम से शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी मंगलवार को भी जारी रही। इससे लोगों की यह उम्मीद ज्यादा देर तक कायम न रही। एक तरफ जहां तेज बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को सूरज की गर्मी का अहसास नहीं हो सका, वहीं बादलों की लुकाछिपी ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। कभी बदली तो कभी धूप से मौसम रंग बदलता रहा। इन सबके बीच करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम की बेरुखी देख किसान ओलावृष्टि की संभावनाओं को लेकर चिंतित हैं। किसानों का मानना है कि इस समय खेत में लगी सरसों लगभग पक चुकी है। अलसी व मसूर में भी फूल आने लगे हैं। कई स्थानों पर आम के बागों में भी बौर आने के लिए कूचे निकल रहे हैं। ऐसे में यदि ओलावृष्टि हुई तो इन फसलों के पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है, जिसकी संभावनाओं को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed