फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NA

Bahraich News: गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल

Tue, 24 Jan 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में गुरुवार को गणतंत्र दिवस की परेड होगी। इसको आकर्षक व यादगार बनाने के लिए मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव की अगुवाई में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में पुलिसकर्मी परेड में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रतीकात्मक रूप से एसपी प्राची सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को होने वाली परेड के प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे, द्वितीय कमांडर पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) सतीश कुमार शर्मा, तृतीय कमांडर निरीक्षक सर्वजीत मौर्य बनाए गए हैं। परेड के लिए आठ टोलियां बनाई गई हैं। उप निरीक्षक पंकज कुमार, प्रशांत बाजपेई, मयंक वर्मा, मनोज यादव, शिवकुमार, आरती वर्मा, मनीपाल यादव, गौरव सिंह टोली नायक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परेड में महिला आरक्षी टोली, बाइक टोली, रेडियो टोली, अग्निशमन विभाग, पीएसी व होमगार्ड के साथ ही कई अन्य दस्ते शामिल हुए। एएसपी ने बताया कि परेड के बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 82 पुलिस कर्मी व अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed