{"_id":"63cad20c8b7d4d4cd71b1b86","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-60211-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गन्ना सेंटर पर घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गन्ना सेंटर पर घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा
Fri, 20 Jan 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर(बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र गायघाट पर प्रति ट्राॅली दो क्विंतल गन्ना की घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा किया। गन्ना क्रय केंद्र इंचार्ज पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि यदि इसी तरह से गन्ना की तौल की जाएगी तो हम सभी किसान कंगाल हो जाएंगे।
किसान संजय वर्मा,राधेश्याम वर्मा, पप्पू दीक्षित, अनिल वर्मा, राहुल चौधरी, पिंटू वर्मा समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि इससे पहले प्रति ट्राॅली तीन क्विंटल की घटतौली होती थी। लेकिन कांटा इंचार्ज बदल जाने से कुछ बदलाव हुआ है। जिसमें आज देखा गया कि गन्ना सेंटर के ठीक सामने लगे प्रधान धर्म कांटा पर गन्ना तौल कराने पर लगभग दो क्विंटल का अंतर पाया गया। इस प्रकरण में कांटा इंचार्ज केशव कुमार मौर्य ने बताया कि हमारा भी कांटा सही है। वह भी कांटा सही है। इसमें हम किसी को गलत नहीं कह सकते हैं।
तत्पश्चात दोनों कांटों में अंतर के समाधान हेतु पूछे जाने पर बताया कि इसका समाधान हमारे उच्च अधिकारी ही निकाल सकते हैं। गन्ना तौल रोककर कांटा सही कराने की जिद में दर्जनों किसान अपनी गन्ना लदी ट्राॅली खड़ी कर अड़े रहे।